Russian President Putin to visit India News In Hindi: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है. वह जल्द ही भारत आएंगे. इससे पहले पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी से फोन पर बात की और पहलगाम आतंकी हमले पर चर्चा की.
(Russian President Putin will visit India amidst Indo-Pak war news in hindi)
रूसी राष्ट्रपति ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत को रूस का पूरा समर्थन देने की बात कही. दोनों नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि रूस और भारत के बीच संबंध बाहरी प्रभाव से प्रभावित नहीं हैं और लगातार विकसित होते रहेंगे.
विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता रंधी जायसवाल ने एक्स पर पुतिन और मोदी की हुई बातचीत के बारे में जानकारी साझा करते हुए कहा, “राष्ट्रपति पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन किया और भारत के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की. उन्होंने निर्दोष लोगों की मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त की और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत को पूरा समर्थन देने की बात कही. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इस जघन्य हमले के दोषियों और उनके समर्थकों को न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए।”
उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति पुतिन को विजय दिवस की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर शुभकामनाएं दीं और उन्हें इस साल के अंत में भारत में आयोजित होने वाले वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए बुलाया है.
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकवादी हमला हुआ था, जिसमें 26 लोगों की हत्या कर दी गई थी. हमले के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया है लेकिन अभी तक आतंकियों को पकड़ा नहीं जा सका है.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



