Rupnagar Nature Trail: रूपनगर को मिला तोहफ़ा; विधायक ने किया 77 एकड़ में फैलोे ‘सदाब्रत नेचर ट्रेल रोपर’ का उद्घाटन

Rupnagar Nature Trail: रूपनगर में  77 एकड़ में फैले नेचर ट्रेल का उद्घाटन किया गया। इसका उद्घाटन विधायक दिनेश चड्ढा ने किया। इस नेचर ट्रेल…

Rupnagar Nature Trail: रूपनगर को मिला तोहफ़ा; विधायक ने किया 77 एकड़ में फैलोे 'सदाब्रत नेचर ट्रेल रोपर' का उद्घाटन

Rupnagar Nature Trail:

रूपनगर में  77 एकड़ में फैले नेचर ट्रेल का उद्घाटन किया गया। इसका उद्घाटन विधायक दिनेश चड्ढा ने किया। इस नेचर ट्रेल में वन-भ्रमण के रास्ते, ओपन जिम, बच्चों के लिए खेलकूद की जगहें, तितली उद्यान, हर्बल गार्डन और अन्य गतिविधियाँ तथा प्राकृतिक वातावरण मौजूद है।

इस अवसर पर विधायक दिनेश चड्ढा ने कहा कि सदाब्रत नेचर ट्रेल का विकास क्षेत्र में पर्यावरण सुरक्षा और लोगों को स्वस्थ जीवन शैली की ओर प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि 77 एकड़ में फैला यह नेचर ट्रेल लोगों के लिए प्रकृति से जुड़ने का एक बेहतरीन माध्यम साबित होगा। उन्होंने कहा कि सरकार, प्रशासन और हम सभी अपनी-अपनी ज़िम्मेदारियाँ निभाने में लगे हुए हैं।

Rupnagar Nature Trail: रूपनगर को मिला तोहफ़ा; विधायक ने किया 77 एकड़ में फैलोे 'सदाब्रत नेचर ट्रेल रोपर' का उद्घाटन
Rupnagar Nature Trail: रूपनगर को मिला तोहफ़ा; विधायक ने किया 77 एकड़ में फैलोे ‘सदाब्रत नेचर ट्रेल रोपर’ का उद्घाटन

इस अवसर पर, SSP रूपनगर एस. मनिंदर सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त (ग्रामीण विकास) सुश्री चंद्रज्योति सिंह, क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति, उच्च अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान, सभी मेहमानों ने यादगार पौधे भी लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

अन्य ख़बरें जानें-

Ferozepur Arrest: फिरोजपुर की सिटी पुलिस ने नौजवान

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *