ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: गैंगस्टर रुपिंदर गांधी के भाई पूर्व सरपंच मनविंदर सिंह मिंदी गांधी के कत्ल केस में एक नया मोड़ आ गया है। इस केस में खन्ना पुलिस ने सलमान खान को धमकी देने वाले गैंगस्टर लारेंस बिसनोई के साथी नरेश कुमार उर्फ अर्जुन निवासी अबोहर को राजस्थान की जोधपुर जेल में से दो दिनों के प्रोडक्शन वांरट से लिया गया है।
बता दें कि पुलिस को नरेश की कॉल डिटेल से अहम सबूत प्राप्त हुए है जिसके आधार पर ये कारवाई की जा रही है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस को अब तक की जांच में ये पता चला है कि विदेश में बैठे गरजोत सिंह गर्चा अपने दोस्त और गैंगस्टर रिंदा संधू के माध्यम से नरेश के संपर्क में था।
गरचा ने विदेश में बैठ कर मिंदी के कत्ल की साजिश रची थी और कुछ और लोगों ने इस कत्ल में साथ भी दिया था। नरेश को मिंदी की सुपारी देकर ही उसका कत्ल करवाया गया था जिसमें नरेश के साथ एक और गैंगस्टर भी शामिल होने की बात कही जा रही है।
जांच के बाद ही पंजाब पुलिस ने प्रोडक्शन वांरट पर ही नरेश को पंजाब लाया गया है। गौरतलब है कि 20 अगस्त 2017 को मिंदी अपने खेतों से घर वापिस आ रहा था कि उस पर अनजान लोगों ने गोलियों से हमला कर दिया था जिस कारण उसकी मौत हो गई।



