इस बीजेपी सांसद के बेटे को पुलिस ने लिया हिरासत में, तो सांसद ने PM मोदी को कहा ये…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- भारतीय जनता पार्टी की सांसद रूपा गांगुली के बेटे आकाश मुखर्जी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मिली जानकारी के…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- भारतीय जनता पार्टी की सांसद रूपा गांगुली के बेटे आकाश मुखर्जी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस आकाश मुखर्जी को कार हादसे के मामले में हिरासत में लिया है। इस मामले में रूपा गांगुली के बेटे पर आरोप लगा है कि वो कार चलाते हुए नशे में था जिस के बाद पुलिस ने ये कार्रवाई की है। पुलिस का इस मामले में कहना है कि आकाश मुखर्जी ने दक्षिण कोलकाता के एक क्लब की दीवार में अपनी कार से टक्कर मार दी थी। साथ ही पुलिस ने ये भी बताया कि ये हादसा इतना ज्यादा भयानक था कि कई लोग इस हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचे।

 Rupa ganguly

साथ ही पुलिस का ये भी कहना था कि कार का दीवार से टकरा जाने के कारण दीवार का एक हिस्सा गिर गया था। इस हादसे के समय आकाश नशे में था जिस कारण उसको भी मामूली चोटें आई थी। वही इस पुलिस की इस कार्रवाई के बाद बीजेपी सांसद रूपा गांगूली ने पीएम नरेद्र मोदी को टवीट करते हुए कहा कि मेरे बेटा मेरे आवास के पास ही हादसे का शिकार हो गया था। उन्होने ही पुलिस को फोन किया था ताकि पुलिस इस हादसे को कानूनी पहलुओं से देखे।

साथ ही उन्होने ये भी कहा कि इस मामले में किसी भी तरह की कोई राजनीति ना की जाए। वो अपने बेटे को प्यार करती है पर कानून को अपना काम करना चाहिए। इसके ही साथ ही उन्होने इस मामले में पीएम नरेंद्र मोदी को टवीट करते हुए कहा कि वो ना तो गलत करती है और ना ही गलत सहती है। ना ही वो बिकाऊ है। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने आकाश मुखर्जी के खिलाफ धारा 427, धारा 279 के तहत केज दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *