CAA पर मचा बवाल, लखनऊ में पत्थरबाजी, बस और गाड़ियां फूंकी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नागरिकता संशोधन एक्ट को लेकर देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं CAA के खिलाफ लेफ्ट पार्टियों ने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नागरिकता संशोधन एक्ट को लेकर देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं CAA के खिलाफ लेफ्ट पार्टियों ने आज भारत बंद का आह्वान किया हैं,जिसके बाद बड़े प्रदर्शन को देखते हुए देश के कई हिस्सों में धारा 144 लगाई गई है। विरोध प्रदर्शन को लेकर दिल्ली में भगवान दास रोड, धौलाकुआं समेत कुछ अन्य सड़कों को बंद किया गया है।

 लखनऊ में हिंसक हुआ प्रदर्शन

नागरिकता संशोधन एक्ट को लेकर लखनऊ में प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया है। बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारियों ने यहां पर पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया है। वहीं इस दौरान प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। वही दिल्ली के जनपथ मेट्रो स्टेशन को भी बंद कर दिया गया है। दिल्ली के 19 मेट्रो स्टेशन  बंद कर दिए गए हैं।

कमल हासन ने बोला सरकार पर हमला
नागरिकता संशोधन एक्ट का विरोध कर रहे  इतिहासकार रामचंद्र गुहा नेता योगेंद्र यादव को हिरासत में ले लिया गया है,जिसके बाद उनके समर्थन में कमल हासन भी आ गए हैं,कमल हासन ने ट्वीट करते हुए लिखा की मैं सरकार के द्वारा मूर्खतापूर्ण कदम उठाते हुए सत्याग्रह की लड़ाई लड़ने वालों को गिरफ्तार करने के लिए तालियां पीटता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *