ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: रविंदर गोसाईं जो की बी.जे.पी नेता और संघ की लुधियाना शाखा के प्रचारक है, की मंगलवार सुबह शरेआम गोली मार कर हत्या कर दी गई| गोसाईं को दो गोलिया लगी| सीसीटीवी के आधार पर संदिग्ध मोटरसाइकिल सवारों का वीडियो जारी किया गया है|
पुलिस ने पुरे शहर में नाकाबंदी कर दी है| रविंदर गोसाईं को उस समय गोली मारी गई जब वह आरएसएस शाखा से लौट रहे थे| ये घटना लुधियाना के कैलाश नगर गली नं-3 की है | आरएसएस संगठन और बी.जे.पी के नेता का गोसाईं के घर पहुंचना जारी है|



