ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने मंगलवार का महाराष्ट्र के नागपुर में ‘आरएसएस-पथ संचलन मार्च’ में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने ‘मॉब लिंचिंग’ की अलग-अलग घटनाओं को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ‘भीड़ हत्या’ (लिंचिंग) पश्चिमी तरीका है और देश को बदनाम करने के लिए भारत के संदर्भ में इसका इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।
आगे कहा कि, ‘लिंचिंग’ शब्द की उत्पत्ति भारतीय लोकाचार से नहीं हुई, ऐसे शब्द को भारतीयों पर ना थोपा जाए। इस दौरान संघ प्रमुख ने कहा कि जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान हटाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री शाह की सराहना की जानी चाहिए। यह एक साहसिक कदम था।

