Rahul Gandhi US Visit : लोकसभा में विपक्ष के नेता और रायबरेली से सांसद राहुल गांधी दो दिवसीय अमेरिकी यात्रा पर हैं. राहुल शनिवार को (स्थानीय समयानुसार) अमेरिका के बोस्टन लोगान अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे. जहां उनका बहुत गर्मजोशी से स्वागत किया गया.
अपनी यात्रा के दौरान राहुल गांधी रोड आइलैंड स्थित ब्राउन यूनिवर्सिटी का दौरा करेंगे. यहां वह संकाय सदस्यों और छात्रों के साथ बातचीत करेंगे. राहुल एनआरआई समुदाय के सदस्यों, पदाधिकारियों और इंडियन ओवरसीज कांग्रेस (आईओसी) के सदस्यों से भी बातचीत कर सकते हैं.
इससे पहले कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में राहुल गांधी की अमेरिका यात्रा के बारे में जानकारी दी थी. उन्होंने कहा था, ‘पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 21 और 22 अप्रैल को अमेरिका के रोड आइलैंड स्थित ब्राउन यूनिवर्सिटी का दौरा करेंगे’
राहुल भी वहां संबोधित करेंगे। वह विश्वविद्यालय के संकाय सदस्यों और छात्रों के साथ बातचीत करेंगे. हाल के महीनों में यह राहुल गांधी की दूसरी अमेरिकी यात्रा है. इससे पहले सितंबर 2024 में राहुल गांधी अमेरिका की तीन दिवसीय यात्रा पर गए थे.
बता दें राहुल ने इससे पहले सितंबर 2024 में 3 दिन का अमेरिका का दौरा किया था. इस दौरान उन्होंने डलास शहर में टेक्सास विश्वविद्यालय में छात्रों और शिक्षकों से बातचीत की थी और भारतीय समुदाय को संबोधित किया था.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



