Royal Enfield की नई दमदार बाइक से राइडर को मिलेगा सरप्राइज पैकेज!

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : बुलेट मोटरसाइकिल के नाम से लोगों के दिलों पर राज करने वाली कंपनी रॉयल एनफील्ड 750 CC के दमदार इंजन वाली…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : बुलेट मोटरसाइकिल के नाम से लोगों के दिलों पर राज करने वाली कंपनी रॉयल एनफील्ड 750 CC के दमदार इंजन वाली नई बाइक लेकर आ रही है। सात नवंबर को मिलान में होने वाली प्रदर्शनी में कंपनी इस मॉडल का प्रदर्शन कर सकती है।

अभी तक कंपनी ने ना तो नई मोटरसाइकिल का नाम और ना ही प्राइस तय किया है। हालांकि कई अवसरों पर कंपनी के इस मोटरसाइकिल को देखा जा चुका है। कहा जा रहा है कि रॉयल एनफील्ड की नई बाइक कुछ-कुछ 525 CC वाली Continental GT जैसी होगी।

अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस बाइक का इंजन 750 CC का होगा। इसमें दो साइलेंसर हो सकते हैं। हालांकि जब तक कंपनी इसे औपचारिक तरीके से लॉन्च नहीं कर देती है तब तक पता नहीं चल सकता कि आखिर कंपनी बाइक राइडर को क्या सौगात देती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *