परिवार में हुए विवाद के बाद युवती ने उठाया ये कदम, पढ़िए पूरी खबर

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: चंडीगढ़ की सुखना लेक में रोहतक की एक युवती ने पारिवारिक विवाद के चलते छलांग लगा दी, लेकिन गनीमत रही कि…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: चंडीगढ़ की सुखना लेक में रोहतक की एक युवती ने पारिवारिक विवाद के चलते छलांग लगा दी, लेकिन गनीमत रही कि युवती को बचा लिया गया। घटना शुक्रवार रात 8 बजे की है। 28 वर्षीय युवती ने परिवार में लड़ाई- झगड़े से परेशान होकर ये कदम उठाया है। मूल रूप से रोहतक निवासी युवती पंचकूला के सेक्टर 19 में अपने परिवार के साथ रहती थी।

girl

बताया जा रहा है कि जब युवती ने सुखना लेक में छलांग लगाई, तो किसी शख्स ने लेक चौकी इंचार्ज को इस बारे में सूचना दी थी। जिसके तुरंत बाद ही पुलिसकर्मी ने भी लेक में छलांग लगाई और डूब रही युवती की जान बचा कर उसे बाहर निकाला गया। बाद में परिवार वालों को घटना की सूचना दी गई। मौके पर पहुंचकर परिवार वालों ने बताया कि घर में युवती का किसी बात पर झगड़ा हुआ था, जिस कारण वो परेशान थी और सुसाइड करने का प्रयास किया। फिलहाल पुलिस जांच करने में जुटी हुई है और युवती को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *