ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दूसरे टी-20 मैच में बांग्लादेश के खिलाफ विस्फोटक पारी खेलकर टीम इंडिया को जीत दिलाने वाले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा इमोशनल हो गए | जिसके बाद उन्होंने ये बात सोशल मीडिया में बयां की | भारतीय टीम के नियमित कप्तान विराट कोहली की गैर मौजूदगी में बांग्लादेश के खिलाफ चल रही तीन टी-20 मैचों की सीरज में टीम की कमान रोहित शर्मा संभाल रहे है |
आपको बता दे राजकोट में खेला गया दूसरा टी-20 मैच रोहित शर्मा के लिए बेहद खास था | जी हां रोहित शर्मा के करियर का ये 100वां इंटरनेशनल टी20 मैच था और इस मैच में शानदार पारी खेलकर 43 गेंदों पर 85 रन बनाए |
तो वहीँ सीरीज में टीम इंडिया की जीत की उम्मीदों को जिंदा बनाए रखने वाले रोहित शर्मा को दूसरे टी-20 मैच शुरू होने से पहले शिवम दुबे से अपना 100वां टी20 कैप मिला | जिसके बाद भारत के सलामी बल्लेबाज भी भावुक हो गए | रोहित शर्मा ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की और कहा वह देश के लिए कुछ करने का मौका देने के लिए कर्जदार हैं | कहा कि इन सभी को उन्होंने संजोया है और वह आगे भी ऐसा करते रहेंगे |
बांग्लादेश के खिलाफ इस सीरीज के पहले मैच में रोहित शर्मा ने केवल 9 ही रन बनाए थे | माना जा रहा था कि दूसरे टी-20 मैच में उन पर दबाव रहेगा | लेकिन इस मैच में उन्होंने बांग्लादेश के छक्के छुड़ा दिए | राजकोट में खेले गए दूसरे टी-20 में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 153 रन बनाए | जिसके बाद मैदान में उत्तरी टीम इंडिया ने 26 गेंद पहले ही लक्ष्य हासिल कर लिया था | रोहित ने 43 गेंदों पर 85 रन जड़े इसके अलावा शिखर धवन ने 27 गेंदों पर 31 रन बनाए |
दूसरा टी20 जीतने के बाद चहल के साथ टीवी पर बात करते हुए रोहित शर्मा ने बताया कि बांग्लादेश के ऑफ स्पिनर मोसाद्देक हुसैन के ओवर में उन्होंने लगातार तीन छक्के मारे थे | रोहित शर्मा ने कहा कि जब लगातार तीन छक्के लगाए तो उनके दिमाग में 6 छक्के मारने का ख्याल आया था | लेकिन चौथी गेंद उनके बल्ले से मिस हो गई | लेकिन अगली 2 गेंदों में उन्होंने सिंगल रन लेने की रणनीति बनाई |





