न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : म्यांमार में रोहिंग्या मुसलमानों के खिलाफ जारी हिंसा के बाद हरियाणा सरकार अलर्ट मोड पर आ गई है। सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि रोहिंग्या मुसलमानों पर नजर रखें। हो सकता है कि वो हरियाणा में प्रवेश कर सकते हैं। वहीं खुफिया सूचनाओं की मानें तो 40 हजार से ज्यादा रोहिंग्या मुसलमान अवैध रूप से भारत में घुस आए हैं। अगर इन पर रोक नहीं लगाई जाती है तो आने वाले दिन घातक हो सकता है। इसको लेकर पुलिस पूरी तरह चौकन्नी हो गई है।
ध्यान देने की बात है कि हरियाणा का 50 प्रतिशत से ज्यादा इलाका NCR में आता है। इससे देश की सुरक्षा के लिए यह इलाका काफी संवेदनशील माना जाता है। हरियाणा के मेवात में 500 से ज्यादा रोहिंग्या मुसलमानों के छिपे होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं फरीदाबाद, गुरूग्राम में भी इनके होने की सूचना मिली है। आपको बता दें कि म्यांमार में करीब 11 लाख रोहिंग्या मुसलमान हैं, यह राखिन प्रांत में बहुतायत में पाए जाते हैं। UNO की रिपोर्ट की मानें तो हिंसा के बाद करीब 1.30 लाख रोहिंग्या मुसलमान म्यांमार से पलायन कर चुके हैं।

