संसद में स्मृति की दहाड़ , उन्नाव पर बोलने वाले मालदा पर चुप क्यों?

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हैदराबाद पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एनकाउंटर में लेडी डॉक्टर (बदला हुआ नाम) दिशा से गैंगरेप के चारों आरोप‍ियों को ढेर कर दिया।जिसके बाद लोकसभा में…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हैदराबाद पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एनकाउंटर में लेडी डॉक्टर (बदला हुआ नाम) दिशा से गैंगरेप के चारों आरोप‍ियों को ढेर कर दिया।जिसके बाद लोकसभा में भी हैदराबाद एनकाउंटर का मसला उठाया गया, जिसपर जमकर बवाल हुआ,वहीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी इस मामले में धर्म का एंगल लाने पर विपक्षी पार्टियों पर जमकर बरसीं,इस दौरान उन्होंने कहा कि महिला सम्मान के मामले में सांप्रदायिक एंगल जोड़ना गलत है।

लोकसभा में बोलते हुए ईरानी ने कहा कि आज बंगाल के एक सांसद यहां पर मंदिर का नाम ले रहे थे और वो हैदराबाद-उन्नाव की घटना के बारे में बोल रहे थे, लेकिन आखिर मालदा में क्या हुआ उस पर क्यों चुप्पी साध कर बैठे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *