ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अंबाला में हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों ने एक गेट मीटिंग की, इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार की तरफ से लिये गये किलोमीटर स्कीम के फैसले का विरोध भी किया।
कर्मचारियों ने सरकार के भ्रष्टाचार मुक्त दावे पर सवाल उठाते हुए कहा कि, पिछली मनोहर सरकार में किमी स्कीम के तहत बसें चलाने में बड़ा घोटाला हुआ। 900 करोड़ रुपए के घोटाले की विजिलेंस ने जांच की लेकिन कार्रवाई करने की बजाए सरकार ने फिर से किमी स्कीम को लागू कर दिया। रोडवेज कर्मचारियों ने सिरसा में आज बड़े स्तर पर प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।

