ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गुरदासपुर में एक हार फिर तेज़ रफ्तार ने दो लोगों की जान ले ली । दरअसल देर शाम बटाला-जालंधर रोड पर एक तेज रफ्तार कार की मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई और कार के नीचे आने से मां-पुत्र की मौत हो गई । इस हादसे के बारे में जानकारी देते हुए थाना रंगड़ नंगल के ए.एस.आई ने बताया कि शमशेर सिंह चौने का रहना वाला अपनी माता परमजीत कौर के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने गांव से बटाला आ रहा था |
बटाला साइड की ओर से जा रही एक तेज रफ्तार सन्नी कार से आपस में टक्कर हो गई। जिससे दोनों मां पुत्र की मौके पर मौत हो गई। ए.एस.आई. ने बताया कि हमने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा और वाहनों को कब्जे में लेकर कार ड्राईवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

