ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है | पंजाब में तीन अलग- अलग सड़क हादसों में 7 लोगों की मौत हो गई | दो तस्वीरें आपके सामने है | गुरदासपुर में एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई |
हादसा ट्रक और गाड़ी की भिड़ंत से हुआ | हादसे के बाद गाड़ी एक दूसरी गाड़ी से भी टकराई | वहीं ट्रक चालक मौके से फरार हो गया | तो वहीं दूसरी ओर मोगा-कोटला रोड पर बस और ट्रक की टक्कर होने से भीषण सड़क हादसा हो गया |
हादसे में बस सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई | जबकि 17 लोग घायल बताए जा रहे हैं | जिनको इलाज के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया है |
वहीं होशियारपुर में एक नाबिलिग लड़के की लापरबाही के चलते एक गरीब मजदूर की एक्सीडेंट से मौत हो गई | हादसे के बाद मोके पर पहुंची पुलिस ने नबालिग लड़के को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरु कर दी |
पंजाब में सड़क हादसों का कहर
गुरदासुपर में दो लोगों की मौत
मोगा में सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत
होशियारपुर में नाबालिग की लापरवाही से गई जान




