FATEHABAD के गांव ब्रह्मनवाला में नशे के बढ़ता प्रकोप, अब तक 30 से 35 युवाओं की नशे के कारण मौत, ग्रामीणों ने कहा गांव के हालात बेहद नाजुक

फतेहाबाद, 21  जुलाई फतेहाबाद जिले के गांव ब्राह्मणवाला में नशे के बढ़ते प्रकोप से ग्रामीण बेहद परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गाँव मे…

फतेहाबाद

फतेहाबाद, 21  जुलाई

फतेहाबाद जिले के गांव ब्राह्मणवाला में नशे के बढ़ते प्रकोप से ग्रामीण बेहद परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गाँव मे खुले आम नशा खासकर चिट्टा बेचा जा रहा है, और गांव का युवा इस नशे की लत में फंसकर अपनी जान गवा रहा है। मगर पुलिस और प्रशासन गांव में नशे पर रोकथाम लगाने में नाकाम साबित हो रही है। गांव में बिकते नशे पर रोक लगाने और नशा बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर गांव  से बड़ी संख्या में लोग पुलिस चौकी पहुंचे।

ग्रामीण ने बताया कि गाँव मे नशे से हालात इतने बदतर हो चुके है  कि गाँव मे आए दिन युवा अपनी जान गवां रहा है। उन्होंने बताया कि एक मोटे अनुमान के मुताबिक अबतक करीब 35 युवा अपनी नशे की लत में फंसकर अपनी जान गवा चुके हैं जबकि बहुत से युवा अब भी नशे का शिकार हैं। आरोप है कि गांव में कुछ लोग सरेआम नशा बेचने का काम करते हैं, पुलिस और प्रशासन को इस संबंध में जानकारी होने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नही हो रही, वहीं नशा बेचने वाले ग्रामीणों को ही डराते और धमकाते हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि गांव के हालात यहां तक खराब हो गए हैं को पिछले 4-5 वर्षो के दौरान गांव में कोई विवाह नही हुआ, गांव से न तो कोई बारात गई और न कोई बारात गांव में आई। ग्रामीण ने पुलिस प्रशासन से गांव में नशे की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने के मांग की है।

 अन्य खबरें जानें-

BALLABGARH में बारिश से मंडी में भरा पानी, लोगों को करना पड़ा रहा है भारी परेशानी का सामना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *