रेवाड़ी: हाईवे पर सूटकेस में बंद महिला का शव मिला

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: रेवाड़ी में दिन दिहाड़े एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव को बैग में बंद कर अज्ञात लोगों ने दिल्ली-जयपुर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: रेवाड़ी में दिन दिहाड़े एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव को बैग में बंद कर अज्ञात लोगों ने दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गांव ओढ़ी की सीमा के निकट फेंका हुआ था। हाइवे से गुजरने वाले लोगों ने लावारिश पड़े एक लाल रंग के बैग की सूचना बावल पुलिस को दी।

रविवार की शाम को इस लावारिस बैग को देखकर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर डीएसपी सुरेश कुमार हुड्डा व सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार दलबल सहित मौके पर पहुंचे। जैसे ही इस बैग को खोला तो इसमें महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला की उम्र 30-35 के करीब है। असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। मृतक महिला की अभी तक शिनाख्त नहीं हुई है।

हाईवे पर सूटकेस में बंद महिला का शव मिला

शरीर पर चोटों के निशान

Watch Video

https://youtu.be/wJbh7X_qFWA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *