ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: रेवाड़ी ज़िले के गांव धामलाका स्थित नहर के समीप खेतों में करीब 40 वर्षीय एक शख्स की सिर कटी लाश बरामद हुई है । लाश मिलने के बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई । इसकी सूचना पुलिस को दी गई । जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया और मामले की जांच शुरू की ।
रेवाड़ी में इन दिनों अपराध बढ़ता जा रहा है । कभी दुष्कर्म तो कभी कोई और आपराधिक वारदात । रेवाड़ी से अक्सर ऐसी वारदातें आपको देखने को मिलेंगी । ताजा मामला रेवाड़ी के गांव धामलाका का है । जहां नहर के पास खेतों में करीब 40 वर्षीय शख्स की सिर कटी लाश बरामद हुई है । लाश मिलने के बाद इलाके में दहश्त फैल गई और लोगों के मन में ये सवाल उठने लगा कि आखिरकार इतनी खतरनाक वारदात को अंजाम किसने दिया और क्यों दिया ।
दरअसल धामलाका गांव के ग्रामीण सुबह सैर के लिए जब घर से निकले तो नहर के समीप खेतों में उन्हें एक शख्स की सिर कटी लाश दिखाई दी । इसकी सूचना उन्होंने तुरंत पुलिस को दी । सूचना मिलते ही डीएसपी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए और मामले की जांच शुरू कर दी है ।
माना जा रहा है कि किसी ने युवक की तेजधार हथियार से हत्या कर शव को खेतों में घसीटकर फेंका है । खेत के पास ट्रैक्टर के निशान भी बरामद हुए हैं । मृतक की पैंट पर लगे स्टीकर पर झारखंड प्रिंट है, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि मृतक झारखंड का रहने वाला है, लेकिन अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है । बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है । पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही कुछ खुलासा हो सकेगा कि आखिर हत्या के पीछे क्या वजह रही । लेकिन बड़ा सवाल तो ये है कि आखिरकार अपराधियों के हौसले इतने बुलंद कैसे हो गए हैं कि वो इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दे देते हैं और फिर पुलिस की आँखों से भी बच निकलते है ।
Watch Video
https://youtu.be/O6ytM5ku3PI
