ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अगर आप तुर्की में रहते हैं या जा रहे है तो हो जाए सावधान क्योंकि यमुनानगर के एक युवक को तुर्की में आंतकिवादियों ने किडनैप कर लिया था। साथ ही आंतकियों ने पीड़ित परिवार से फिरौती के रूप में 55 लाख रूपए की मांग की थी। दूसरी ओर तुर्की पुलिस ने मामले की जांच करते हुए युवक को आतंकियों के चुंगल से बचाया और आतकियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। तुर्की में आतंकियों के हाथों किडनैप हुआ यमुनानगर का युवक सनी भारत सरकार और तुर्की पुलिस की मदद से सुरक्षित लौट आया है।
जानकारी के अनुसार यमुनानगर का निवासी सन्नी बिजनेस के सिलसिले से तुर्की गया था और वहीं पर उसने फ्लैट भी खरीद लिया था। सन्नी पहले से ही आतंकवादियों की नजरों में था। आतंकवादी सन्नी को किडनैप करके उसके परिवार से मोटी रकम वसूलना चाहते थे। बताया जा रहा है कि इस आतंकी गैंग के साथ पंजाब के सिरहन्द से एक रिंकू नामक युवक भी मिला हुआ था, और प्लान के मुताबिक जब सन्नी एक दिन बाजार में गद्दों की खरीदारी करने गया तो उसे वहां से एक कार में किडनैप कर लिया गया, और उसे बंधक बनाकर कर ऐसी ऐसी यातनाएं दीं, जिसे याद करके सन्नी अब भी सिहर जाता है।
पकड़े गए आतंकी।
सन्नी के चाचा त्रिभुवन भारद्वाज ने बताया कि सन्नी को पिछले सप्ताह तुर्की में अगवा कर लिया गया था। आरोपियों ने यमुनानगर में उसके भाई को फोन कर 55 लाख की फिरौती मांगी थी। त्रिभुवन के अनुसार वो लोग फोन पर पाकिस्तानी भाषा में बात कर रहे थे और फिरौती न मिलने की सूरत में सन्नी के हाथ पैर काटकर उसे मार डालने करने की बात कहते थे। त्रिभुवन भारद्वाज ने आगे कहा कि हम लोगों ने जिला प्रशासन से मदद ली और इस मामले की जानकारी एम्बेसी आफ इंडिया में दी। यहां से संज्ञान लेने के बाद तुर्की पुलिस हरकत में आई। उन्होंने मोबाइल लोकेशन के हिसाब से हर घर की छापामारी की। उसके बाद सन्नी को एक घर से रिहा करवा लिया गया।
Watch Video
https://youtu.be/5pjCi5w_Og8


