ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने के बाद पाकिस्तान में में खलबली मच गई है। वहीं बौलाहट मेंपाकिस्तान ने भारत के साथ व्यापारिक संबंधों को खत्म कर लिया है। इससे पाकिस्तान का माहौल और भी बेचैनी भरा हो चुका है।
वहीं किसी के मन में यह भी सवाल उठ रहा है कि, न प्याज होगा न सब्जियां हम क्या खाएंगे। पाकिस्तान के लोगों को अब खाद्य सामग्री की कीमतें बढ़ने का डर भी सता रहा है। गृहणियों से लेकर दुकानदारों तक के मन में कीमतों को लेकर तनाव की स्थिति पैदा हो गई है।

आम लोगों का कहना है कि, आय में कोई वृद्धि नहीं है, लेकिन दूध, सब्जियों, मीट से लेकर तमाम चीजें महंगी हो गई हैं। और अब भारत के साथ व्यापारिक संबंध को तोड़ने का फैसला न जाने क्या असर करेगा। नहीं पता हम इसे कैसे मैनेज करेंगे।’

