रेणुका बिश्नोई ने किया सीएम पर पलटवार, कहा-हरियाणा की जनता मजबूरी में मंदबुद्धि सीएम को झेल रही

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ सीएम मनोहर की ओर से दिए बयान के बाद अब बिश्नोई परिवार ने सीएम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ सीएम मनोहर की ओर से दिए बयान के बाद अब बिश्नोई परिवार ने सीएम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कुलदीप बिश्नोई के बड़े भाई और पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन के बाद अब रेणुका बिश्नोई ने सीएम पर करारा हमला किया है। भजनलाल के गढ़ आदमपुर में सीएम मनोहर लाल ने उनके बेटे कुलदीप बिश्नोई को कपूत क्या कहा, मानों बिश्नोई परिवार को उन पर हमला करने का मौका मिल गया। सबसे पहले कुलदीप बिश्नोई के बड़े भाई और पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने सीएम पर हमला करते हुए उन्हें अपने खिलाफ करनाल से चुनाव लड़ने की चेतावनी दी। अब कुलदीप बिश्नोई की पत्नी और विधायक रेणुका बिश्नोई भी अपने पति के समर्थन में सामने आई है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल पर जुबानी हमला बोलते हुए विधायक रेणुका बिश्नोई ने कहा कि ये हरियाणा का दुर्भाग्य है कि उसे एक मंदबुद्धि सीएम को झेलना पड़ रहा है। सीएम पहले अपने इतिहास की जानकारी सही करे और उसके बाद बयानबाजी करे,,क्योंकि भजनलाल का स्वर्गवास 2011 में जून में हुआ था और भाजपा के साथ अक्तूबर में गठबंधन हुआ था। रेणुका की माने तो उन्होंने सोचा था कि केवल पीएम ही झूठ बोलते है, लेकिन सीएम ने तो झूठ बोलने के मामले में पीएम को भी पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी को लेकर जारी रिपोर्ट में साफ कहा गया है कि हरियाणा में लोकसभा और विधानसभा में बीजेपी को एक भी सीट नहीं मिल रही है। इसलिए सीएम बौखलाहट में इस प्रकार की बयानबाजी कर रहे है। इतना ही नहीं गठबंधन को लेकर हुई मीटिंग बारे रेणुका ने कहा कि सीएम की तो उस मीटिंग में बैठने की भी औकात नहीं थी।

उनकी माने तो यदि कुलदीप बिश्नोई नालायक थे तो क्यों बीजेपी के केंद्रीय मंत्रियों और नेताओं ने आकर बातचीत की और कुलदीप को सीएम घोषित किया। इतना ही नहीं भजनलाल ने कभी भी बीजेपी पर बिश्वास नहीं किया, बल्कि भजनलाल की शोक सभा में आने पर नीतिन गड़करी ने गठबंधन की बात की थी। सीएम मनोहर लाल की ओर से दिए बयान को लेकर एक के बाद एक बिश्नोई परिवार के लोग लगातार सीएम को घेरने पर लगे है, लेकिन कांग्रेस की ओर से अभी तक इसे लेकर किसी भी नेता की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। खैर अब देखने वाली बात ये होगी कि बयान देकर निंदा का शिकार हो रहे सीएम मनोहर लाल इस मामले में क्या सफाई देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *