ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पलवल के एमपी एक्सप्रेस-वे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां कावड़ियों से भरा केंटर सड़क पर पलट गया। इस हादसे में 3 कावड़ियों की मौत हो गई और 11 गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान विक्रम नीरज व राहुल निवासी सोहना की ढाणी के रुप में हुई है। वहीं घायलों में नीरज, जसवंत, अमित, अमरजीत, गजय सिंह, मोहित, मोहित सैनी, तरुण सैनी, सचिन, गंगाराम व जतिन हैं, जिनका फरीदाबाद स्थित सर्वोदय अस्पताल में उपचार चल रहा है।

