Tamato Price Latest news:पिछले कई दिनों से टमाटर के रेट आसमान छू रहे थे, जिससे लोगों के चेहरों का रंग भी गुस्से से टमाटर की तरह लाल हो गया था, लेकिन अब लोगों को बड़ी राहत मिली गई है. बता दें कि खराब मौसम के कारण बाजार में टमाटर की आवक कम हो रही थी, जिसके कारण टमाटर के रेट बढ़ते जा रहे थे.
अब लोगों के लिए राहत की खबर ये है कि बाजारों में टमाटर की आवक बढ़ने लगी है और इसके चलते रेट में बड़ी गिरावट देखी गई है. आपको बता दें कि चंडीगढ़ की मंडी में आज यानी गुरुवार को 25 किलो टमाटर की एक क्रेट 3000 रुपये के थोक भाव में बिकी.
