Weather Update Today:
दिल्ली-एनसीआर के साथ पंजाब में शुक्रवार को लगातार बारिश का जारी रही। शनिवार सुबह दिल्ली के कई इलाकों में कोहरा नजर आया। जिसने लोगों को गर्म कपड़े निकालने के लिए मजबूर कर दिया। मार्च के बीच में लोगों को सर्दी का अहसास हो रहा है। प्रादेशिक मौसम केंद्र नई दिल्ली के मुताबिक, नई दिल्ली में आज सुबह 5.30 बजे 14 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। 20 मार्च (शुक्रवार) तक 16.2 मिमी बारिश हो चुकी है जबकि वर्ष 2025 में पूरे माह दो मिमी दर्ज की गई थी। वंही लुधियाना में जहां दिनभर बादल छाए रहे और हवा चलती रही। रात सात बजे के बाद से शहर के कई इलाकों में तेज हवाओं के बीच जोरदार वर्षा हुई। चंडीगढ़, अमृतसर सहित दूसरे जिलों की भी रही। वर्षा के चलते अधिकांश जिलों में दिन का तापमान सामान्य से पांच से आठ डिग्री सेल्सियस कम रहा।
Delhi Weather Update Today
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 9.6 डिग्री कम 21.7 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री कम 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस तरह से यह इस मार्च का सबसे ठंडा दिन रहा। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से यह बदलाव देखने को मिला है। हालांकि शनिवार और रविवार को आंशिक बादल छाने की उम्मीद है।
Punjab Weather Update Today
मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार एसबीएस नगर में 13.8 मिलीमीटर वर्षा हुई और यहां दिन का तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह पठानकोट में 12.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जबकि यहां दिन का तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस रहा। रूपनगर में दिन का तापमान 36.5 मिलीमीटर वर्षा हुई और तापमान 19.4 डिग्री दर्ज किया गया।
अन्य ख़बरें जानें-
Varinder Ghumman Death Case: अमृतसर में बॉडी बिल्डर वरिंदर घुम्मन की मौत
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



