Reliance लेकर आया jio दिवाली धन धना धन ऑफर का तोहफा

न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : दिवाली के ठीक पहले रिलायंस जिओ अपने ग्राहकों के लिए खास तोहफा लेकर आया है। अगर आप जिओ के 399 रुपए…

न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : दिवाली के ठीक पहले रिलायंस जिओ अपने ग्राहकों के लिए खास तोहफा लेकर आया है। अगर आप जिओ के 399 रुपए वाले पैक से रिचार्ज करते हैं तो आपको जिओ दिवाली धन धना धन ऑफर के तहत आकर्षक उपहार मिलेंगे। जिओ का यह ऑफर 12 अक्टूबर से शुरू हुआ है, जो 18 अक्टूबर तक जारी रहेगा। इस दौरान अगर आप अपने जिओ नंबर को 399 पैक से रिचार्ज करेंगे तो आपको 50 रुपए का 8 कूपन (कुल 400 रुपए) मिलेंगे। आप चाहें तो जिओ एप से दूसरे को भी कूपन भेज सकते हैं। साथ ही 100% कैशबैक भी मिल सकता है।

अगर आपने पहले से 399 पैक रिचार्ज करा रखा है तो भी आप जिओ दिवाली धन धना धन ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। जिओ के 399 रिचार्ज पैक से आपको प्रत्येक दिन 1 जीबी डाटा, अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी वॉयस कॉल, अनलिमिटेड एसएमएस मिलेंगे, जबकि आपको माय जिओ एप का भी ढेर सारा फायदा मिलेगा। आप जिओ की वेबसाइट, माय जिओ एप या रिटेल स्टोर से इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह ऑफर 18 अक्टूबर तक उपलब्ध रहेगा। इसलिए आप अगर इस ऑफर का लाभ उठाना चाहते हैं तो जल्दी करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *