Reliance Jio बदल देगा टीवी देखने का अनुभव, क्या आप तैयार हैं?

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : मोबाइल कंपंनियों के लिए मुश्किलें खड़ी करने के बाद अब रिलायंस जियो ब्रॉडबैंड और डीटीएच सर्विस शुरू करने वाली है। कंपनी…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : मोबाइल कंपंनियों के लिए मुश्किलें खड़ी करने के बाद अब रिलायंस जियो ब्रॉडबैंड और डीटीएच सर्विस शुरू करने वाली है। कंपनी ब्रॉडबैंड सर्विस का ट्रायल कुछ शहरों में सफलतापूर्वक कर भी चुकी है और संभावना है जल्द ही इसे शुरू कर दिया जाए। बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक रिलायंस जियो की यह सर्विस पहले चरण में 30 शहरों में लॉन्च करेगी। कंपनी की कोशिश है कि पहले 10 करोड़ लोगों तक पहुंच बनाई जाए। फिलहाल जियो के पास 12 करोड़ से ज्यादा 4G यूजर्स हैं और उसने पूरे देश में 3 लाख किमी ऑप्टिकल फाइबर बिछाया हुआ है।

दरअसल, 4G सर्विस शुरू करने के साथ ही कंपनी ब्रॉडबैंड और डीटीएच सर्विस शुरू करने की घोषणा की थी। जिसके बाद कंपनी ने अहमदाबाद, सूरत, जामनगर, वडोदरा, मुंबई, दिल्ली-एनसीआर में इसका ट्रायल भी किया था। ब्रॉडबैंड सर्विस से कंपनी 1Gbps की स्पीड मुहैया कराएगी। इसका मतलब हुआ कि एक फिल्म को डाउनलोड करने में पांच सेकेंड से भी कम समय लगेगा। जियो ब्रॉडबैंड के लिए कंपनी 4500 रूपये सिक्योरिटी मनी लेगी। इसके साथ एक भी राउटर मिलेगा।

कंपनी जो भी रूपये लेगी, वह रिफंडेबल होगा। राउटर से आप ब्रॉडबैंड सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं दूसरी तरफ इससे आप जियो टीवी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। मतलब एक ही कनेक्शन में आप ब्रॉडबैंड और टीवी का लुत्फ उठा सकते हैं। जियो के लिए सबसे बड़ी बात यह है कि कंपनी ने जो ऑप्टिकल फाइबर का नेटवर्क तैयार किया है, उसे 5G में भी अपग्रेड किया जा सकता है। कोशिश है कि अगले साल मार्च तक दूसरे शहरों में भी ब्रॉडबैंड सर्विस शुरू की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *