ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- अब खबर उन लोगों के लिए जो इस बार अमरनाथ की यात्रा पर जाने का प्लान बना रहे हैं | या फिर उन लोगों के लिए जो हर बार बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जाते हैं | दरअसल अमरनाथ यात्रा के लिए यात्री पंजीकरण की शुरुआत हो चुकी है | देशभर के 32 राज्यों-केंद्र शासित राज्यों में पंजाब नेशनल बैंक, जम्मू-कश्मीर बैंक और यस बैंक की 440 बैंक शाखाओं में एक अप्रैल 2019 से अग्रिम पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है |
जम्मू-कश्मीर में पंजीकरण के लिए 17 बैंक शाखाओं को पंजीकृत किया गया है। पंजीकरण के लिए मान्यता प्राप्त चिकित्सा केंद्रों में डाक्टरों से कंपलसरी हेल्थ सर्टिफिकेट (सीएचसी) लेना अनिवार्य होगा। इसके लिए राज्य के विभिन्न चिकित्सा केंद्रों में 84 डाक्टर नियुक्त किए गए हैं। इस बार 46 दिन की यात्रा हो रही है।

