मानसा में लगे रेफरेंडम 2020 के पोस्टर, पुलिस ने हटाए 2020 के पोस्टर

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: मानसा शहर में रेफरेंडम 2020 खालिस्तान के पक्ष में कई जगह पर पोस्टर लगे हुए पाए गए | शहर वासियों ने इसकी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: मानसा शहर में रेफरेंडम 2020 खालिस्तान के पक्ष में कई जगह पर पोस्टर लगे हुए पाए गए | शहर वासियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी | जिन्होंने सभी पोस्टर उतारकर अपने कब्जे में ले लिए पुलिस ने शरारती तत्व को जल्द पकड़ने की बात कही है पुलिस ने लोगों से आग्रह किया है कि वे शहर में शांति बनाए रखें और किसी भी शरारती तत्वों के बहकावे में ना आएं |

दरअसल मानसा शहर में रेफरेंडम 2020 और खालिस्तान के पक्ष में तीन जगह पर अज्ञात व्यक्तियों ने पोस्टर लगाए गए हैं जैसे ही इसकी सूचना शहर वासियों को मिली तो उन्होंने पुलिस को सूचित कर दिया | पोस्टरों के बारे में बताते हुए शहरवासी रोहित बंसल ने बताया कि जैसे ही उन्हें सुबह पता चला रेफरेंडम 2020 खालिस्तान के पोस्टर लगे हैं तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस ने मौके पर आकर सभी पोस्टों को उतार लिया लोगों ने मांग की है शहर का माहौल खराब करने वाले शरारती तत्वों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए |

दूसरी ओर मौके पर पहुंची पुलिस ने शहर में लगे सभी पोस्टरों को उतार कर अपने कब्जे में ले लिया सिटी थाना के प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि वो जल्द ही शरारती तत्वों को पकड़ लेंगे उन्होंने शहरवासियों को किसी में बहकावे में ना आने की अपील करते हुए कहा कि पुलिस इस पूरे मामले पर तीखी नजर रख रही है |

 Watch Video 

https://youtu.be/sTPk3R5anis

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *