ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों के लिए मतदान प्रक्रिया आज सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है। पोलिंग बूथों पर सुबह से ही लोगों का तांता लगा हुआ है। इस विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों का राजनीतिक भविष्य आज ईवीएम में कैद हो जाएगा और 24 अक्तूबर को उनकी किस्मत का फैसला होगाा इस तारीख को चुनाव परिणाम घोषित होंगे।
पढ़िए पल-पल का अपडेट…
ट्रैक्टर पर वोट डालने पहुंचे दुष्यंत चौटाला
इन दिग्गजों ने किया नतदान
सीएम मनोहर लाल साइकिल पर सवार होकर वोट डालने पहुंचे। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर करनाल क्षेत्र में स्थित एक पोलिंग बूथ पर साइकिल से वोट डालने पहुंचे।
#WATCH Karnal: Haryana Chief Minister Manohar Lal Khattar rides a cycle to the polling booth. #HaryanaAssemblyPolls pic.twitter.com/NMUqTvfYJF
— ANI (@ANI) October 21, 2019
हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल विज अंबाला कैंट से चुनाव मैदान में हैं। उन्होंने शास्त्री कॉलोनी स्थित बूथ नम्बर 122 पर वोट डाला। इस दौरान विज वोटर्स की लाइन में लगे और नियमानुसार वोट डाला।
सोनाली फोगाट ने अपना वोट डाला
आदमपुर से बीजेपी प्रत्याशी और टिकटॉक क्वीन के नाम से मशहूर सोनाली फोगाट ने अपना वोट डाला।

कुमारी शैलजा ने भी डाला अपना वोट
हरियाणा कांग्रेस की अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने भी अपना वोट डाल दिया है. शैलजा ने हिसार के यशोदा पब्लिक स्कूल में बने पोलिंग बूथ पर अपने मत का इस्तेमाल किया।

