रेवाड़ी: रात के अँधेरे में हो रही अवैध वसूली

rewarirewaनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया:  रेवाड़ी: राष्ट्रिय राजमार्ग संख्या 8 स्थित कसौला चौक – जहां रात के अंधेरे पुलिस मुलाजिम अपनी चांदी करने में लगे रहते हैं। इस राजमार्ग…

rewarirewaनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: 

रेवाड़ी: राष्ट्रिय राजमार्ग संख्या 8 स्थित कसौला चौक – जहां रात के अंधेरे पुलिस मुलाजिम अपनी चांदी करने में लगे रहते हैं। इस राजमार्ग से गुजरने वाले हर ट्रक और डंपर चालक से ओवरलोडिंग के नाम पर अवैध वसूली की जाती है। इतना ही नहीं, पुलिस की इस अवैध वसूली का विरोध करने वाले चालकों को न केवल रात थाने में या रोड पर ही सो कर बितानी पड़ती है, बल्कि इनके वाहनों के टायर धारदार पेचकस या किसी अन्य चीज से पैंचर तक कर दिए जाते है, ताकि वे भाग न सके।

night driving

थाने के बाहर रात से परेशान खड़े इन चालकों की माने तो रात करीब 3 बजे इनके अंडरलोड डम्परों को पुलिस ने रोककर चैक किया और इनके अंडरलोड वजन की रसीद दिखाने के बावजूद पुलिस ने इनके डम्परों को इम्पाउंड कर दिया। जिन डम्पर चालकों ने इसका विरोध किया तो उन पर डंडे चलाये गए।

वहीं इस मामले की शिकायत करने के बाद दारोगा जी की माने तो उन्होंने पुलिस पर लगे सभी आरोपों को निराधार बताया और उल्टा इन चालकों पर ही आरोप लगाया कि रात को जब इन्हे चैकिंग के लिए रोका जाता है तो यह बैरिकेट्स तोड़कर भाग जाते हैं। साथ में इन्होने आश्वासन जरूर दिया कि यदि चैकिंग के दौरान किसी वाहन का टायर पैंचर किया गया है तो यह गलत है, जिसकी जांच की जाएगी।

वाहन चालकों द्वारा पुलिस पर लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है, इसकी आला अधिकारीयों को निष्पक्षता से जांच करनी चाहिए, ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके। वर्ना रेवाड़ी पुलिस पर सवालिया निशान लगना स्वाभाविक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *