ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नूरपुर अनाज मंडी एक ऐसी मंडी है जिसको हर वर्ष चलाने के लिए प्रशासन ठेके पर जिम्मेदारों की जमीन लेते हैं और अस्थाई रूप पर अनाज मंडी चलाई जाती है | यह मंडी हर वर्ष अपना स्थान बदल लेती है जिसके कारण किसानों मंडी में आने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है |
आढतियों ने बताया कि मंडी में मजदूर काम करने के लिए तैयार नहीं होते क्योंकि कच्ची अनाज मंडी में धूल-मिट्टी उड़ती रहती है और यहां पीने के पानी का कोई बंदोबस्त नहीं है | यहां धूप और बारिश से बचने के लिए किसी भी तरह की कोई छैड नहीं बनाई गई है | जानकारी देते हुए नायाब तहसीलदार जोगेंद्र सिंह ने कहा है कि क्षेत्र में चल रही है कच्ची मंडियों के मामले को उनकी तरफ से उच्च अधिकारियों को जानकारी दी जा चुकी है |
Watch Video
https://youtu.be/ToA82QP47sQ
