ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: विशेष जरूरत वाले लोगों के लिए लगाए जा रहे कैंपों की कडी में सैंट्रल हलके में कैंप का आयोजन हलका विधायक सुरेंद्र डावर की अध्यक्षता तले किया गया। इस मौके पर विशेष तौर पर कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू उपस्थित हुए। जहां एमपी बिट्टू ने कैंपों की प्रशंसा की वहीं कांग्रेस भवन में इंदिरा गांधी के बुत लगाने पर कडी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि अकाली दल कौन होता है, एतराज जताने वाला।
इंदिरा गांधी हमारे नेता है तथा पूर्व प्रधानमंत्री रही है। अकाली खुद खालिस्तान की बातें करते है। कांग्रेस पार्टी कुर्बानियों वाली पार्टी है तथा उसे अकालियों की कोई परवाह नहीं है। पैट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर कांगे्रस के विरोध प्रदर्शन पर बिट्टू ने कहा कि यह प्रदर्शन आज हर विस क्षेत्र में हो रहे है तथा जब तब पैट्रोल डीजल की कीमतें नीचे नहीं आती, यह प्रदर्शन जारी रहेंगे।
रवनीत सिंह बिट्टू ने साधा SAD पर निशाना
SAD ने जताया था इंदिरा गांधी के बुत पर एतराज
पैट्रोल-डीजल के खिलाफ जारी रहेगा प्रदर्शन
Watch Video
https://youtu.be/Orf28j8YXCE
