एमएस धोनी के सन्यास पर रवि शास्त्री का बड़ा बयान!

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच रवि शास्त्री का  पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के सन्यास को लेकर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच रवि शास्त्री का  पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के सन्यास को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। उन्होने कहा कि 15 साल में भारतीय क्रिकेट को नये मुकाम पर पहुंचाने वाले एमएस धोनी को पूरा अधिकार है कि, वे जब चाहे क्रिकेट से सन्यास ले सकते है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में धोनी के भविष्य की लगातार अटकलों के बीच, रवि शास्त्री ने बताया कि धोनी ने टेस्ट मैच में पूरी तरह से संन्यास ले लिया है और खेल के सीमित ओवरों के प्रारूप की बात करें तो उन्होंने इसे अपने तरीके से करने का अधिकार अर्जित किया है।

 धोनी के बारे मे क्या है शास्त्री की राय

माही के बारे में रवि शास्त्री का बयान सेलेक्टर्स से बहुत अलग है। इनसे पहले BCCI के चीफ सेलेक्टर एमएसके प्रसाद ने कहा, ‘अब हम धोनी से आगे बढ़ चुके हैं। एमएसके प्रसाद ने अपने बयान में कहा कि, वर्ल्ड कप के बाद से यह साफ है कि, हमें ऋषभ पंत का समर्थन करना है और उन्हें अच्छा करते हुए देखना है।

सेमीफाइनल में हार के बाद मैदान पर नहीं उतरे धोनी

वर्ल्ड कप 2019 में न्यूजीलैंड के लिए सेमीफाइनल में हार के बाद से एमएस धोनी भारत के लिए अब तक नहीं खेले हैं। इस के बाद 30 जुलाई को 2 सप्ताह के लिए धोनी जम्मू-कश्मीर में टेरिटोरियल आर्मी – 106 टीए बटालियन (पैरा) में शामिल हो गए। अब धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से भी ब्रेक ले रखा है। धोनी भारत के वेस्टइंडीज दौरे और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हाल ही में संपन्न सीमित ओवरों के स्क्वॉड से बाहर रहे। बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज में भी धोनी नहीं खेले।

टिप्पणी करने वालो को दिया मुँह तोड़ जवाब 

शास्त्री ने कहा कि, “टिप्पणी करने वाले आधे लोग अपने जूते के फीते भी सही ढंग से नहीं बांध सकते हैं। देश के लिए जो उन्होंने हासिल किया है, उसे देखें। पता नहीं लोग उन्हे संन्यास लेता देखने की जल्दी में क्यों हैं? हो सकता है, उनके पास बात करने के लिए कोई और मसालेदार मुद्दा नहीं है।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *