Digvesh vs Abhishek Fight: आईपीएल 2025 (IPL 2025) में लखनऊ सुपर जायंट्स(LSG) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच हुए मैच में अभिषेक शर्मा से टकराने की दिग्वेश सिंह को भारी कीमत चुकानी पड़ी. आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन करने के कारण उन पर एक मैच का प्रतिबंध और 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है.
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच कल आईपीएल 2025 का मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में दिग्वेश सिंह राठी और अभिषेक शर्मा के बीच झगड़ा हो गया. इस पर बीसीसीआई (BCCI) ने दोनों खिलाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई की है.
आईपीएल के आधिकारिक मीडिया सलाहकार के अनुसार, एलएसजी के स्पिनर दिग्वेश सिंह राठी पर आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना और एक मैच का निलंबन लगाया जाएगा। यह इस सीज़न में राठी का तीसरा लेवल-1 अपराध (धारा 2.5 के अंतर्गत) था। इससे पहले भी वह दो बार दोषी पाया जा चुका है.
दूसरी ओर, बीसीसीआई ने राठी से बहस करने के लिए अभिषेक शर्मा के खिलाफ भी कार्रवाई की है. एसआरएच के ऑलराउंडर अभिषेक शर्मा पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है. उन पर लेवल 1 के अपराध (धारा 2.6) का आरोप लगाया गया है.
हालांकि, चूंकि यह उनका पहला उल्लंघन था, इसलिए उन्हें केवल 1 डिमेरिट अंक प्राप्त हुआ. मैच के दौरान दोनों खिलाड़ियों के बीच तीखी बहस और हाथापाई कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
दिग्वेश राठी (2/37) ने कल सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) बनाम लखनऊ सुपरजाइंट्स (LSG) मैच के आठवें ओवर में अभिषेक शर्मा (59/20 गेंद) का कैच लेने के बाद अपना ट्रेडमार्क ‘नोटबुक’ जश्न मनाया। इसके बाद उसका अभिषेक से झगड़ा हो गया. हालांकि, अंपायरों के तत्काल हस्तक्षेप के कारण मामला आगे नहीं बढ़ सका. मैच के दौरान, सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने लखनऊ सुपरजाइंट्स (LSG) को 6 विकेट से हरा दिया.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



