Badshah vs Haryana Women’s Commission:
सिंगर-रैपर बादशाह समन के बाद भी हरियाणा महिला आयोग को पेश नहीं हुए। उनके विवादीत गाने को लेकर शुक्रवार को उन्हें आयोग को सामने पेश होना था। इस पर उनके वकीलों का कहना है कि बादशाह किसी प्रोफेशनल कमिटमेंट की वजह से पेश नहीं हो सके। हम आयोग से आगे का टाइम मांग रहे हैं।
महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया मीटिंग में ही भड़क गई। उन्होंने चेतावनी दी, बादशाह अगर 3 बजे तक पेश नहीं हुए तो उनके खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा।
टटीरी सॉन्ग के आपत्तिजनक लिरिक्स और लड़कियो के शॉट्स पर महिला आयोग ने उन्हें 6 मार्च को नोटिस भेजकर पानीपत ऑफिस में पेश होने के लिए कहा था। बादशाह के वकील ने सिक्योरिटी रीजन का हवाला देते हुए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपना पक्ष रखन की परमिशन मांगी थी।
अन्य ख़बरें जानें-
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



