न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : अंबाला पुलिस ने बलात्कारी बाबा राम रहीम के कुर्बानी गैंग के एक और सदस्य को गिरफ्तार कर उससे 14 लाख रुपए की राशि बरामद की है। अंबाला पुलिस ने इससे पूर्व भी इसी कुर्बानी गैंग के एक सदस्य से 38 लाख रुपए की बड़ी रकम बरामद किया था। पुलिस की मानें तो आरोपी भोले-भाले लोगों से यह रूपये इकट्ठा करते थे। उसके बाद डेरे से आलाकमान के आदेश का इंतजार करते थे कि यह रूपये कहां और किस काम में लगाना है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खतरनाक मंसूबों का भी पता लगाया है।
अंबाला पुलिस की लगातार पूछताछ और मुस्तैदी के कारण कुर्बानी गैंग के एक के बाद एक 5 सदस्य गिरफ्तार हो चुके हैं। इस बार पुलिस को भाग सिंह नाम के एक सदस्य को गिरफ्तार करके 14 लाख रुपये की राशि बरामद की। यह रूपये डेरे के भोले भाले लोगों से इकठी की गई थी। जिसे निर्देश मिलते ही उन जगहों पर लगाए जाने थे, जहां-जहां बाबा हुक्म देता था। हालांकि इस मामले में पकड़ा गया बाबा का गुर्गा कुछ बोलने को तैयार नहीं है, लेकिन इतना तय है कि पुलिस ने अंबाला के इस कुर्बानी गैंग का बना बनाया खेल बिगाड़कर बहुत से गंभीर हादसे होने से बचा लिए।
पुलिस को यह भी पता चला है कि पकड़े गए कुर्बानी गैंग के सदस्य अंबाला के बलाना के बड़े नाम चर्चा घर को चलाते थे। जहां बाबा अक्सर आता रहता था। घर में बाबा के ऐशो-आराम की सारी सुविधाएं मौजूद थीं। डेरे से पुलिस ने काले रंग की रेंज रोवर भी बरामद की। पुलिस ने कुर्बानी गैंग के सदस्यों से पूछताछ के बाद एक के बाद एक कई लोगों को गिरफ्तार किया और उनसे बहुत ही जरूरी जानकारियां जुटाई। जिससे कई बड़े हादसे होने से टल गए। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और कह रही है कि जल्द ही बाबा के कई कुकर्म सामने आएंगे।


