क्या सही में सेक्स एडिक्ट नहीं है बाबा राम रहीम? महिला कर्मचारियों को सेल से दूर रहने का निर्देश!

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : रोहतक की सुनारिया जेल में बलात्कार के आरोप में 20 साल की सजा भुगत रहे राम रहीम पर फिर एक खुलासा…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : रोहतक की सुनारिया जेल में बलात्कार के आरोप में 20 साल की सजा भुगत रहे राम रहीम पर फिर एक खुलासा हुआ है। जेल के अधिकारियों की मानें तो राम रहीम सेक्स एडिक्ट नहीं है। इसकी कोई जानकारी भी जेल अधिकारियों को नहीं मिली है। वहीं राम रहीम को किसी तरह की सुविधा नहीं दी गई है। वो साधारण कैदी की तरह ही सजा काट रहा है। उसके सेल में ना तो कोई बेड है और ना ही कोई पंखा।

अधिकारियों की मानें तो राम रहीम के वकील ने उसके अकाउंट में 5 हजार रूपये भी जमा कराए हैं, जिसे उसके दैनिक खर्चे के रूप में उपयोग किया जाता है। उसके सेल के पास सिर्फ नियमित कर्मचारी ही जा सकते हैं। खासकर महिला कर्मचारियों को सख्त हिदायत दिया गया है कि उसके सेल के पास नहीं जाएं। इसके साथ ही बाबा राम रहीम के सेल पर विशेष नजर रखी जा रही है। जेल की सुरक्षा को भी सख्त रखने का निर्देश दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *