प्रयास कुंज आश्रम में नाबालिग से रेप, आश्रम संचालक समेत तीन लोग गिरफ्तार

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पानीपत रोड स्थित गांव निर्जन के प्रयास कुंज आश्रम में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने आश्रम के…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पानीपत रोड स्थित गांव निर्जन के प्रयास कुंज आश्रम में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने आश्रम के संचालक समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

JIND RAPE 1

घटना एक साल पहले की है और उस समय जिला जिला चाइल्ड प्रोटेक्शन कार्यालय की ओर से नाबालिग को आश्रम में छोड़ा गया था। हालांकि संचालक ने आश्रम को दो माह पहले ही बंद कर दिया था। नाबालिग लड़की ने एसएसपी डॉ. अरुण सिंह से मिलकर शिकायत दी थी कि उसे 6 जून 2017 को जिला चाइल्ड प्रोटेक्शन की तरफ से गांव निर्जन स्थित प्रयास कुंज आश्रम में छोड़ा गया था। वह 28 जुलाई 2017 तक आश्रम में रही। इस दौरान आश्रम के संचालक राममेहर ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

JIND RAPE

विरोध करने पर राममेहर ने कर्मचारी सोनू व चौकीदार प्यारेलाल के साथ मिलकर मारपीट की। नाबालिग लड़की ने बताया कि सोनू व प्यारेलाल ने भी उससे कई बार छेड़छाड़ की। आरोपितों ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इस डर से उसने किसी को कुछ भी नहीं बताया। एसएसपी को शिकायत देने के बाद महिला पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

JIND RAPE 2

महिला थाना प्रभारी कमलेश ने बताया कि नाबालिग की ओर से परिवार के साथ जाने से मना करने पर उसे जींद के एक आश्रम में छोड़ा हुआ है। वहीं प्रयास कुंज आश्रम के संचालक खानपुर निवासी राममेहर और गांव निर्जन निवासी कर्मचारी सोनू व चौकीदार प्यारेलाल के खिलाफ केस दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *