ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: एक तरफ बहन राखी के त्यौहार की तैयारियों में लगी है तो वहीं दूसरी तरफ एक भाई भाई-बहन के रिश्ते को तार तार करने में लगा हुआ है। गुरदासपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पर एक 12 साल के भाई ने अपनी ही 7 साल की बहन के साथ बलात्कार किया। राखी आने वाली है और इस तरह का मामला सामने आने से भाई बहन का रिश्ते पर भी कलंक लग गया है।
गांव धालीवाल के जीत मसीह के माता पिता नहीं थे तो वह अपनी बुआ के घर पर रह रहा था। जब बुआ घर पर नहीं थी तो उसने अपनी ही बुआ की बेटी के साथ बलात्कार किया। जो उसकी रिश्ते में बहन लगती थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। गौरतलब है कि इस तरह के मामलों के बाद समाज में कोई भी रिश्ता सुरक्षित नहीं रहा है।
चाहे वो बाप बेटी का हो , भाई बहन का हो। एक लड़की बाहर के साथ साथ अब अपने घर में भी सुरक्षित नहीं है। इस तरह के मामलों में कानून के साथ साथ समाज को भी जागरूक होने के साथ साथ रिश्तों की अहमियत समझने की जरूरत है।


