ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में दुष्कर्म की घटनाएं थमने का नाम नहीँ ले रही है। लगातार आ रही दुष्कर्म की घटनाएं सामने आने के बाद भी हरियाणा सरकार लडकियों की सुरक्षा को लेकर कोई भी सख्त कदम नहीँ उठा रही है। ना ही हरियाणा सरकार आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। जिसके कारण इस तरह की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही है।
ऐसा ही मामला फतेहाबाद से सामने आया है जहां पर पड़ोस में रहने वाले युवक ने 4 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि बच्ची गली में खेल रही थी जिसका फायदा उठाते हुए आरोपी उसको अपने साथ ले गया और अपनी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।
गौरतलब है कि इस वारदात के बाद पीड़ित बच्ची की मां ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। फिलहाल पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।


