अमृतसर में पटवारी के बेटे ने नाबालिग लड़की को बनाया अपनी हवस का शिकार !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:  मासूमों के साथ बढ़ रहे अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे है। सरकार के द्वारा लड़कियों की सुरक्षा को लेकर बनाए…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:  मासूमों के साथ बढ़ रहे अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे है। सरकार के द्वारा लड़कियों की सुरक्षा को लेकर बनाए गए कानून इस तरह के वारदातों के सामने खोखले नजर आने लगते है। ऐसा ही एक और मामला गुरू नगरी अमृतसर से सामने आया है जहां पर एक पटवारी के बेटे ने एक 16 साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया।

rape case

बता दें बाबा बकाला साहिब से ये मामला सामने आया है जहां पर एक पटवारी के बेटे ने नाबालिग बच्ची के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार 16 साल की मासूम बच्ची पटवारी के घर पर घर का काम करने के लिए जाती थी वहां पर बच्ची को पटवारी के बेटे ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ घिनौना काम किया करता था।

rape case

इस मामले पर पीड़ित बच्ची का कहना है कि पटवारी का बेटा उसको जान से मारने का धमकी देता था और उसके साथ गलत काम किया करता था। पर वो एक दिन किसी तरह उसके चंगूल से बच कर डॉक्टर के पास गई तो वहां पर उसे पता चला कि वो 6 महीने की गर्भवती है। फिलहाल नाबालिग बच्ची के बयानों के आधार पर पटवारी के बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *