शादी शुदा महिला को झांसा देकर किया रेप, गर्भवती हुई तो किया करने लगा ब्लैकमेल

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: यमुनानगर के छछरौली गांव में महिला का अपने पति से झगड़ा हो गया, तो अन्य युवक ने दूसरी शादी करने का…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: यमुनानगर के छछरौली गांव में महिला का अपने पति से झगड़ा हो गया, तो अन्य युवक ने दूसरी शादी करने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला अब 7 महीने की गर्भवती हो गई है, जिससे युवक ने शादी करने से इंकार कर दिया। वहीं, महिला ने आरोपी के खिलाफ रेप और धमकी देने का मामला दर्ज करवाया है।

rape

पुलिस को शिकायत देते हुए पीड़िता ने बताया है कि 10 साल पहले उसकी शादी हुई थी और उसकी दो बेटियां भी हैं। उसने बताया की करीब ढाई साल पहले अपने पति से उसकी अनबन हो गई थी, तो वो अपने मायके आकर रहने लगी और एक दूध की डेरी पर काम करने लगी। छौली गांव का मुकेश वहीं, पर सामना लेने आता था, जिसे महिला का उसके पति से झगड़े के बारे में पता था।

girl_gangraped_haryana

इसके बाद आरोपी ने महिला को शादी के लिए कहा, लेकिन उसने मना कर दिया। एक दिन आरोपी डेयरी पर आया और जबरदस्ती महिला को होटल ले गया, वहां जाकर उसके साथ रेप किया। इसके बाद एक महीने बाद फिर से आरोपी पीड़िता को होटल ले गया और उसके साथ रेप किया, जिससे वो गर्भवती हो गई। पीड़िता ने इस बारे में जब मुकेश के परिजनों को बताया तो वो जान से मारने की धमकी देने लगे। महिला 7 महीने की गर्भवती हो गई है, अब उसने पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है, पुलिस ने मामले की जांच करने में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *