ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:–फतेहाबाद में ननिहाल आई युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बता दें कि साल 2015 में पीड़िता अपने घर राजस्थान से अपने ननिहाल आई हुई थी। इस दौरान आरोपी ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ होटल के कमरे में दुष्कर्म किया।
इसके बाद आरोपी युवक शादी से मुकर गया। जिसके बाद युवती ने पुलिस में युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

