ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फतेहाबाद के रतिया क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। गांव के ही जमीदार के लड़के पर रेप के् आरोप लगे हैं। हैरानी वाली बात तो ये है कि 13 वर्षीय पीड़िता गूंगी है और ये घटना रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है।
दरअसल, पीड़ित के परिजनों ने आरोपी युवक को मौके पर ही पकड़ लिया था। जिसके बाद पीड़ित के परिजनों ने फतेहाबाद महिला थाने में शिकायत दर्ज करवाई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

