ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में महिलाओं के प्रति अपराध रुक नहीं रहे है। ताजा मामला फतेहाबाद के सदर थाना इलाके से सामने आया है। सदर थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को शिकायत दी कि वो अपने परिवार के साथ किसी रिश्तेदारी में गई थी। पीछे घर पर उनकी बेटी अकेली थी। उसी दौरान गाव के ही एक युवक ने उनके घर में जाकर उनकी नाबालिग बेटी को डरा धमका कर उससे दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
घर लौटने पर उनकी बेटी ने उन्हें सारी घटना के बारे में बताया। डीएसपी जगदीश काजला ने बताया कि आरोपी नाबालिग के गांव का ही रहने वाला है। फिलहाल आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

