ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: टोहाना में एक महिला से झाड़-फूंक करने के बहाने नशीला पदार्थ खिलाकर एक बाबा द्वारा रेप करने का मामला सामने आया | टोहाना थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप के आरोप में एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है | पुलिस का कहना है कि, महिला ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है कि, उसकी तबीयत काफी समय से खराब थी और करीब तीन-चार साल पहले किसी ने उसे टोहाना के पास झाड़-फूंक करवाने की सलाह दी |
इसके बाद महिला बाबा की शरण में पहुंची और यहां बाबा ने झाड़-फूंक करते हुए उसे प्रसाद के रूप में नशीला पदार्थ धोखे से खिला दिया। पुलिस शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने नशीला पदार्थ खिलाने के बाद बेहोशी की हालत में उससे बलात्कार और यह सिलसिला करीब 3 से 4 साल तक चलता रहा। महिला का आरोप है कि बाबा अब उसे पैसे के लिए तंग करने लगा जिसके बाद परेशान होकर उसने शिकायत पुलिस को दी |
Watch Video
https://youtu.be/gksaHjmqAyk
