न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने अपनी फिल्म ‘पद्मावती’ के ट्रेलर रिलीज़ कर दिया है। ट्रेलर में दीपिका पादुकोण गज़ब की खूबसूरत लगी हैं तो शाहिद कपूर के गेटअप को भी पसंद किया जा रहा है। सबसे बड़ा मुद्दा बना है अलाउद्दीन खिलजी बने रणवीर सिंह का लुक।
दरअसल, रणवीर सिंह के लुक पर सोशल मीडिया पर जबरदस्त हंगामा मचा हुआ है। लोग अलाउद्दीन खिलजी बने रणवीर सिंह को गेम ऑफ़ थ्रोन्स के खाल डोर्गो की सस्ती कॉपी बता रहे हैं। लोग दोनों की फोटो अपलोड करके तरह-तरह के कैप्शन भी लिख रहे हैं।
लोग तो यहां तक कह रहे हैं कि भले ही भंसाली स्क्रिप्ट पर मेहनत कर लें, लेकिन किरदारों के लिए उनको कॉपी करनी ही पड़ती है। लेकिन उम्मीद है कि लोगों की परवाह ना करते हुए रणवीर सिंह इस बार भी जरूर कुछ अलग करके फैन्स को तोहफा देंगे।
