गाना गाकर भीख मांगने वाली महिला को मिला बॉलीवुड ऑफर, हिमेश रेशमिया के साथ गाएगी गाना

ऑनलाइन डेस्क लिविंग इंडिया न्यूज: रेलवे स्टेशन पर भीख मांगने वाली रानू मंडल का हॉल में ही सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ था |…

ऑनलाइन डेस्क लिविंग इंडिया न्यूज: रेलवे स्टेशन पर भीख मांगने वाली रानू मंडल का हॉल में ही सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ था | जिसमे रानू मंडल लता मंगेशकर का गाना ‘एक प्यार का नगमा’ गाकर भीख मांग रही थी | वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने उसका गाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया | वीडियो वायरल होते ही रानू मंडल की किस्मत ही बदल गई | ये वीडियो लाखों लोगों ने देखा | रातों-रात रानू मंडल सुपरस्टार बन गई |

Ranu Mondal

अब आपको बता दे कि रानू मंडल को बॉलीवुड के कई ऑफर भी आने लगे है | तो वहीँ रानू मंडल को जाने-माने सिंगर हिमेश रेशमिया ने अपने आने वाली मूवी ‘हैप्पी हार्डी और हीर’ में गाना गाने का ऑफर भी दिया है | हिमेश रेशमिया ने स्टूडियो में रानू मंडल के साथ नया गाना रिकॉर्ड किया है | जिसके बाद लोग उनकी मीठी आवाज में गाए हुए गाने को बहुत पसंद कर रहे है

Ranu Mondal

हिमेश रेशमिया ने रानू मंडल के साथ गाना गाते हुए का वीडियो इंस्टाग्राम में शेयर किया है | जिसमे वो अपनी सुरीली आवाज से नया गाना ‘तेरी मेरी-कहानी’ गाते हुए नजर आ रही है | हिमेश रेशमिया उनकी आवाज सुनकर मुग्ध रह जाते है और और उनको सपोर्ट करते नजर आ रहे है |

Watch Video

https://www.instagram.com/p/B1grtBTh79T/?utm_source=ig_web_copy_link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *