ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बॉलीवुड की चांदनी श्रीदेवी आज सभी को अपनी आकस्मिक निधन के बाद सदमा देकर चली गई। दुबई में हुई श्रीदेवी की अचानक मौत के बाद पूरा बॉलीवुड जगत सदमे है।
बता दें कि बॉलीवुड अपने अपने तरीके से श्रद्धांजलि दे रहा है। आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी और अनुष्का शर्मा भी श्रीदेवी के निधने के बाद गहरे सदमे में है।
इसलिए रानी मुखर्जी इस साल अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगी। वहीं दूसरी तरफ अनुष्का शर्मा अपने आगामी फिल्म की स्क्रीनिंग को रद्द करवा दिया है।
आज के दिन ही फिल्म परी की स्क्रीनिंग रखी गई थी पर श्रीदेवी के देहांत के कारण इसको रद्द कर दिया। फिल्म के डायरेक्टर का कहना है कि श्रीदेवी बहुत ही बड़ी अभिनेत्री थी।



